मेरा दाना पानी चले मैया तेरे नाम से

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मेरा दाना पानी चले मैया तेरे नाम से

मरे जीने की कहानी मैया तेरे नाम से

जब से मैया तेरा मैं दीवाना हो गया

संग मेरे सारा यह जमाना हो गया

मेरी हर इक निशानी मैया तेरे नाम से

मेरा दाना पानी चले मैया तेरे नाम से

मेरा घर परिवार सब तेरा है मैया

तेरे चरणों में रहन बसेरा है मैया

घर ज्योत नुरानी मैया तेरे नाम से

मेरा दाना पानी चले मैया तेरे नाम से

योगी लाडला ना तुझको भुलायेगा कभी

तू बुलाएगी तो दौड़ा चला आएगा तभी

मेरा चमके सितारा मैया तेरे नाम से

मेरा दाना पानी चले मैया तेरे नाम से

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।