आँखों को तेरा इंतज़ार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आँखों को तेरा इंतज़ार प्यारे दर्श दिखा दे एक बार तो,

आँखों को तेरा इंतज़ार....

पीड़ा विरहे की हर पल रुलाये मुझे याद में तेरी,

रंग जगत के लग ते है फीके प्यारे चाह में तेरी,

तू ही तो मेरा दिलदार, प्यारे दर्श दिखा दे एक बार तो

मैं सेवक तू मेरा है स्वामी याह कौन है मेरा,

तुम न सुनो तो किसको सुनाऊ प्यारे दर्द ये मेरा,

करले तू करले मुझसे प्यार, प्यारे दर्श दिखा दे एक बार तो

सवाली सूरत बांकी अदाए तेरी जी ललचाये,

मातभर अंखिया अथर रसीले सही प्यास जगाये,

बन जाऊ शीतल धार प्यारे दर्श दिखा दे एक बार तो

अपने गले से आके लगा ले श्याम पिया रे,

दर्दे जिदर का दर्द मिटा दे नंदू तेरे ही सहारे,

मुझको तो तेरा आधार, प्यारे दर्श दिखा दे एक बार तो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।