क्यों रो रहा है तू क्यों रो रहा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

क्यों रो रहा है तू क्यों रो रहा है,

बन के पिता जब बैठा बाबा तू क्यों रो रहा है,

तू क्यों रो रहा है .......

देर भले हो जाये पर काम तेरा हो जायेगा,

बाबा करने वाले पर नाम तेरा हो जायेगा,

किया भरोसा जिसने चैन से वो सो रहा है,

तू क्यों रो रहा है ........

मत गबरना चाहे मुश्किल जितनी भी बड़ी है,

हर मुश्किल से कहना मेरे संग में श्याम धनि है,

जो न हुआ इस दर पे आके वो हो रहा है,

तू क्यों रो रहा है ........

श्याम कह रहा मुझ पर जो बीती वो बतला रहा,

इस की किरपा के चलते मैं भजन श्याम के गा रहा,

दे न स्का जो कोई मुझे वो तू दे रहा है,

तू क्यों रो रहा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।