मेरे मन मे तेरा बसेरा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे मन में तेरा बसेरा है , तेरे सिवा कोन यहाँ मेरा है,

मतलब की है दुनिया सारी मतलब का है नाता ,

कोन यहाँ दुःख के समय में मेरा साथ निभाता ,

यहाँ पे रंग बदलता हर चेहरा है ,

तेरे सिवा कोन यहाँ मेरा है .....,

दुनिया से क्या लेना मुझको जब तू साथ है मेरे ,

जीवन चल जाता है बाबा एक भरोसे तेरे ,

मेरे घर के आगे तेरा पहरा है ,

तेरे सिवा कोन यहाँ मेरा है ........

कलयुग में श्री श्याम धनी से रिश्ता जग से न्यारा ,

दोड़े दोड़े आये कन्हिया जब भी मैंने पुकारा ,

रिस्ता हम दोनो का बड़ा गहरा है,

तेरे सिवा कोन यहाँ मेरा है .........

भजन गायक :- रोहित गौतम

Bhajan add manjeet singh pad प्लेयर

9887203444

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।