मेरे खाटू के श्याम मेरे बन गए सारे काम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू के श्याम मेरे बन गए सारे काम,

कैसे करू बाबा तेरा शुक्रियां,

जो भी माँगा मैंने तुझसे तूने मेरी झोली है भरी,

तूने मेरी अर्जी सुनी इक पल भी न देरी करी,

तुझको जपके सुबहो श्याम मैंने पाया है विश्राम,

कैसे करू बाबा तेरा .....

जब से तेरी भक्ति है की खुशियां मिली है बेशुमार,

बेगाने भी अपने बने है इतना मिला है तुमसे प्यार,

मेरे मिट गए कष्ट तमाम जबसे आई तेरे धाम,

कैसे करू बाबा तेरा .....

जग ने सताया जब मुझे तूने ही तो सहारा है दिया,

कोई भी कमी न रखी घर इक प्यारा सा दिया,

मेरे निकले जब प्राण मुख से निकले गोविन्द नाम,

कैसे करू बाबा तेरा .....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।