साई तेरी दुआ ने मुझे क्या से क्या

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साई तेरी दुआ ने मुझे क्या से क्या बना दिया,

कैसा फ़कीर है तू मुझे बादशाह बना दिया,

साई तेरी दुआ.......

तेरी रेहमतो के सदके जीवन स्वर गया है,

दामन मेरा ओ बाबा खुशियों से भर गया है,

मुझे ख़ाक से उठा के आकाश पे बिठा दिया,

कैसा फ़कीर है तू मुझे बादशाह बना दिया,

साई तेरी दुआ.......

तकदीर मेरी बदली शिरडी मुझे भुला के,

श्रद्धा सबुरी वाला अमृत मुझे पीला के,

अपने कर्म का तूने जलवा मुझे दिखा दिया,

कैसा फ़कीर है तू मुझे बादशाह बना दिया,

साई तेरी दुआ.......

मोहन सा मन है तेरा प्रभु राम सी दया है,

भोला है शिव के जैसा अवतार ये नया है,

धुनि में अपनी तूने मेरा सारा कुछ जला दिया,

कैसा फ़कीर है तू मुझे बादशाह बना दिया,

साई तेरी दुआ.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।