तूने संवारा मेरा जीवन है सवारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तूने सांवरिया मेरा जीवन है सवारा,

डर अब मुझे कैसा जब साथ है श्याम तुम्हारा,

तूने मेरे सांवरिया मेरा जीवन है सवारा,

माटी था मैं छू कर तूने कर दिया सोना,

दाने दाने को तरसा अब भरा है हर कोना,

कैसे उतरे गा मेरे श्याम ये कर्ज तुम्हारा,

तूने संवारा मेरा जीवन है सवारा,

संग संग साथ चले बन के मेरा साया,

पाके तुझे मोहन सब कुछ है पाया,

सुदामा के जैसे तूने मुझको दिया सहारा,

तूने संवारा मेरा जीवन है सवारा,

खुशिया ही खुशिया है अब मेरे आंगन में,

किरपा तेरी बरसे जैसे बरखा हो सावन में,

अब कुछ न मांगे विजय राज ये तुम्हारा,

तूने संवारा मेरा जीवन है सवारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।