मंगलकारी अमंगलहारी गणपति सुन्दर छवि तुम्हारी

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मंगलकारी अमंगलहारी, गणपति सुन्दर छवि तुम्हारी

लडुअन का तुम्हे भोग लगायें, प्रथमे गणपति तुम्हे मनाएं

मूसे की करते हो सवारी, गणपति सुन्दर छवि तुम्हारी

चौड़ा माथा तनी हैं भोयें, दर्शन तेरा मनवा मोहे

तुम्हे निहारें तेरे पुजारी, गणपति सुन्दर छवि तुम्हारी

कंधो पर बालों की छाया, हष्ट पुष्ट है आपकी काया

अधरों पर मुस्कान है भारी, गणपति सुन्दर छवि तुम्हारी

कानो में सोने का वाला, अति सुन्दर है रूप निराला

नैनो में सुरमे की धारी, गणपति सुन्दर छवि तुम्हारी

Singer: Amandeep Singh

Music Director: Shaj Production

Lyricist: Parveen Dutta

Video Director: Naresh Shah

Artist: Amandeep Singh

Album: Ganpati

Project by : Saurabh Kumar & Harshjeet Singh

Music Label: T-Series

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।