गीता रामायण हम गायेगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन विविध भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गीता रामायण हम गायेगे,

तभी हम श्रेष्ठ जीवन बनायेगे ,

आदर्श मर्यादित जीवन पायेगे,

ओर संस्कारित जीवन अपनायेगे,

गीता रामायण.......

रामायण हे मेरे राम की वाणी,

गीता हे मेरे कृष्ण की जुबानी,

इनके पथ पर चल कर हम,

निज जीवन सफल बनायेगे,

गीता रामायण.......

गीता रामायण वेदो की वाणी,

गीता रामायण पुराणो की वाणी,

इनके विचारो को अपना कर हम,

हम भी विचारवान बन जायेगे,

गीता रामायण.......

गाँधी तिलक के प्रेरणा ग्रंथ हे,

इनमे छिपा नीति जीवन धर्म हे,

इनके आदर्शो को अपना कर हम,

हम भी आदर्शवान बन जायेगे,

गीता रामायण.......

गीता रामायण मेरे देश का साहित्य,

गीता रामायण हे विश्व का साहित्य ,

इनके बंधुत्व पर चल कर हम,

विश्व बंधुत्व की भावना बनायेगे,

गीता रामायण.......

गीता रामायण रत्नो का सागर,

आओ गोता लगाये इसे पढ पढ कर,

चन्द्र सागर मे गहरे जाकर हम,

नित्य नये नये मोती पायेगे ,

गीता रामायण.......

गीत रचना - रामचन्द्र शर्मा

कुरावर मण्डी, जिला - राजगढ (म.प्र.)

मोबाईल नं. - 9575344933

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।