तेरे प्यार ने कन्हैया पागल बना दिया है

अशोक शर्मा ‘दास’
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे प्यार ने कन्हैया, पागल बना दिया है ।

ओ जादूगर ये कैसा, जादू चला दिया है ।

सांसें ये जप रही हैं, तेरे नाम की ही माला,

लेकिन ओ सांवरे क्यों, तूने भुला दिया है ।

तेरे प्यार ने कन्हैया...

तेरी सांवरी सलोनी, सूरत बसा के दिल में,

दिल को बना के मंदिर, उस में सजा लिया है ।

तेरे प्यार ने कहिया...

मेरी धड़कनों में तू है, नज़रों में तू ही तू है,

तेरे इश्क़ में कन्हैया, जग को भुला दिया है ।

तेरे प्यार ने कन्हैया...

मेरे दिल ने तुझ को चाहा, क्या यही मेरी खता है,

मेरे प्यार का ओ जुल्मी, कैसा सिला दिया है ।

तेरे प्यार ने कन्हैया...

दीवानगी ये मेरी, मेरी जान ही न ले ले,

मैने हाल "दास" अपना, तुझ को बता दिया है ।

तेरे प्यार ने कन्हैया...

रचना : अशोक शर्मा ‘दास’

स्वर : श्यामा दासी (साक्षी)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।