लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी

संजय मित्तल
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी,

मैं शरण तेरी मैं शरण तेरी,

जाने कहा कहा पर भटका तेरा दीवाना,

दर ये तुम्हारा बाबा मेरा आखिरी ठिकाना,

जिसपे किया भरोसा उसने ही आंख फेरी,

लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी,

मुझे थाम ले दुखो से, आया हु हार करके,

थक सा गया हु बाबा, जग को पुकार करके,

इक आस दिल में मेरे, बाकी है श्याम तेरी

लो आ गया, अब तोह श्याम, मई शरण तेरी,

चरणों की धूल दे दे, मुझको भी हे दयालु,

भटका हु जिसकी खातिर, सच्ची ख़ुशी वो पालू,

ऐ हर्ष तू बतादे, किस बात की है देरी,

लो आ गया, अब तोह श्याम, मैं शरण तेरी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।