दरबार में खाटू वाले के दुःख दर्द मिटाये जाते है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया ने जिनको ठुकराया याहा गले लगाए जाते है,

दरबार में खाटू वाले के दुःख दर्द मिटाये जाते है,

पी पी के ज़हर दर दो गम के जो हार गए है दुनिया में,

जी भर के प्याले अमृत के यहाँ रोज पिलाये जाते है,

दुनिया ने जिनको ठुकराया याहा गले लगाए जाते है,

दरबार में खाटू वाले के दुःख दर्द मिटाये जाते है,

किस्मत के मारे कहा रहे दुनियां छोटी पड़ जाती है,

जो श्याम शरण में आते है पलको पे बिठाए जाते है,

दुनिया ने जिनको ठुकराया याहा गले लगाए जाते है,

दरबार में खाटू वाले के दुःख दर्द मिटाये जाते है,

बनवारी जो मझधार में जिनका न कोई सहारा है,

दो आंसू गिरदे चरणों पर फिर पार लगाए जाते है,

दुनिया ने जिनको ठुकराया याहा गले लगाए जाते है,

दरबार में खाटू वाले के दुःख दर्द मिटाये जाते है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।