सांवरे से मेरी मुलाकात हो गई

चित्र विचित्र
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सखी सपने में एक अनोखी बात हो गई,

सँवारे से मेरी मुलाकात हो गई,

मैं तो गहरी नींद में सोये रही थी,

उस प्यारे के सपनो में खोये रही थी,

सखी कैसे बताऊ करा मात हो गई,

सांवरे से मेरी मुलाकात हो गई

धीरे धीरे वो पास मेरे आने लगे,

मुझ बिरहन को दिल से लगाने लगे,

मेरी अँखियो से,

अश्को की बरसात हो गई,

सांवरे से मेरी मुलाकात हो गई

मैंने सोचा अब अपने मैं दिल की कहु,

ये जुदाई का दर्द कितना सहू,

यही सोच ते सोच ते परभात हो गई,

सांवरे से मेरी मुलाकात हो गई

अपने साजन की पागल दीवानी हुई,

ऐसी चित्र विचित्र की कहानी हुई,

मिली उसकी झलक ये सौगात हो गई,

सांवरे से मेरी मुलाकात हो गई

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।