जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल,

लेके अवतार आना गज़ब हो गया,

त्रेता युग में थे तुम आये द्वापर में भी,

तेरा कलयुग में आना गज़ब हो गया,

जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल

जब लगे पाप धरती में बढ़ने कभी,

आके दुष्टो को तुम ने संगरा कभी,

राम बन कर मारे रावण को कभी,

प्राण कंस के हरना गज़ब हो गया,

जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल

जब लगे तुम सखाओ के संग खेलने,

आ गए देव सारे ये पल देखने,

गेंद जा कर गिरी कलियाँ देह में,

नाग नाच के आना गज़ब हो गया,

जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल

आज तेरा मनाये हम जन्मो दिवस,

सबकी आँखों में तुम ही वसे हो प्रभु,

आके दीदार देदो घडी के लिए,

तेरा पल भर को आना गज़ब हो गया,

जय हो जय हो तेरी माँ यशोदा के लाल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।