नाचो गाओ धूम मचाओ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खुशिया मनाओ मंगल गाओ,

नन्द के घर आनंद है छायो रे,

प्यारो प्यारो नन्दलाल है आयो रे,

नाचो गाओ धूम मचाओ ,

छोटो सो गोपाल है आयो रे,

नाचो गाओ धूम मचाओ

बाजे वधाई नन्द के अंगना पलना में झुए छोटो सो ललना,

माँ लोरी सुनाये ममता लुटाये,

जो है जग का तारण हारा,

गोद में मेरी खेलन आईयो रे,

नाचो गाओ धूम मचाओ

कान्हा है मेरा चाँद का टुकड़ा,

जिया चुराए प्यारा सा मुखड़ा,

माँ नजर उतारे काला टीका लगाए,

जो है जग का पालन हारा,

अंगना में माटी खाने आया रे,

नाचो गाओ धूम मचाओ

कैसे अनोखा लाल है पाया,

श्याम रंग सबके मन को भाया,

माँ वारि जाये लाड लुटाये,

सारे जग का जो रखवाला,

माखन चोरी कारण आयो रे,

नाचो गाओ धूम मचाओ.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।