मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्याम,

गोपाल गोपियों ने रखा कृष्ण का नाम,

रोम रोम में रम जायेगे जिस दिन कृष्ण कन्हाई

जग के हर प्राणी में तुझको देंगे कृष्ण दिखाई,

तेरी आत्मा बन जाएगी गिरधारी का दाम,

मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्याम,

कृष्ण नाम अमृत का प्याला पीते किस्मत वाले,

पी पी के ये अमृत मन की तृष्णा आज मिटा ले,

बन कर देख सुदामा कान्हा आएंगे तेरे काम,

मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।