तुम रूठे रहो मोहिना हम तुमको मना लेंगे

विनोद अग्रवाल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम रूठे रहो मोहिना हम तुमको मना लेंगे

आहों में असर होगा घर बेठे बुला लेंगे

तुम तो कहते हो मोहिना गौवे बड़ी प्यारी है

एक बार तो आ जाओ गौवो से मिला देंगे

तुम तो कहते हो मोहिना ग्वाले बड़े प्यारे है

एक बार तोह आ जाओ ग्वाले भी बुला लेंगे

तुम तो कहते हो मोहिना गोपियाँ बड़ी प्यारी है

एक बार तोह आ जाओ गोपी से भी मिलवा देंगे

तुम तो कहते हो मोहिना राधा बड़ी प्यारी है

एक बार तो आ जाओ राधा रानी को भी बुला लेंगे

तुम तो कहते हो मोहिना माखन बड़ा प्यारा है

एक बार तो आ जाओ माखन से रजा देंगे

तुम तो कहते हो मोहिना सत्संग बड़ा प्यारा है

एक बार तो आ जाओ सत्संग भी करवा देंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।