आजाओ इक बार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आजाओ इक बार मेरे श्याम सलोने यार,

मिल कर आज सजाया तेरा सूंदर ये दरबार,

आजाओ इक बार....

कीर्तन की ये रात सजाई,

पवन तेरी ज्योत जगाई,

पूरी करदे आस हमारी देख कर अब दीदार

आजाओ इक बार....

तेरे दीवाने नाचे गाये रज रज तेरा शुक्र मनाये,

देदो सहारा अब तो आकर सांवरे लखदातार,

आजाओ इक बार......

रंग तेरी भक्ति का छाया,

भगतो ने है तुझे भुलाया,

हम सेवक है तेरे तू है सबका पालनहार,

आजाओ इक बार.....

चारो तरफ तेरा जय कारा,

गूंज रहा है ये जग सारा,

शर्मा तेरा दास पुराना,

सूर्य वंसी है तेरा तेरा दीवाना,

सांवरियां सरकार,

आजाओ इक बार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।