मेरा सहारा है तू ओ सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ सांवरे सारे सहारे छूटे जाये रूठ जाये लोग हमसे क्या हुआ,

मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू,

ओ सांवरे सारे सहारे.....

सबके पास तो काम है श्याम पर तेरे पास कोई काम नहीं,

पर जब हारे कोई भगत आता तुझे आराम नहीं,

ओ रुक नहीं पाता दौड़ा आता हाथ लेता अपने भगतो का थाम,

मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू,

ओ सांवरे सारे सहारे.....

तू है कोई गम ही नहीं दुनिया में गम कम भी नहीं,

जिसको तूने छोड़ दियां उसको दुनिया छोडे नहीं,

तेरा भरोसा ही दिलाता इस यहा में भूले भटको को मुकाम,

मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू,

ओ सांवरे सारे सहारे.....

दिल की बाते कौन सुने दिल न किसी की सुनता है,

दर्दे दिल की बाते बस श्याम तू ही तो समज ता है,

बन जाता दिलबर दर्दे दिल का टूटे दिल को भी मिल जाता आराम,

मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू मेरा सहारा है तू,

ओ सांवरे सारे सहारे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।