राधा नाम से होना बदनाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री राधे श्री राधे श्री राधे जपु तेरा नाम,

तेरा ये नाम राधे कान्हा भी जपता देखो,

मुझको भी होना बदनाम,

जपे तुझे सारे संता जपे तुझे सारे भक्ता ,

तेरे ही नाम के है पागल कान्हा की नजरो से घायल,

तेरा ही नाम जपु सुबहो शाम जपु दूसरा न कोई हो काम,

श्री राधे श्री राधे श्री राधे जपु तेरा नाम,

चाहे अमीर कोई बोले चाहे गरीब कोई बोले,

तेरी किरपा का लेता राजू पूरा जीवन खुद को तोले,

तेरे से श्याम मिले चाहत के फूल खिले तू ही तो रखती सब का मान,

श्री राधे श्री राधे श्री राधे जपु तेरा नाम,

सारे जग का हु मैं मारा कहता है राधे ये वेचारा,

तेरे सिवा न दूसरा कोई अपनी तकदीरो से मैं हारा,

चरणों में मुझको रखले मेरा जीवन अपना करले,

तुझसे हो मेरी पहचान,

श्री राधे श्री राधे श्री राधे जपु तेरा नाम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।