आज तेरे भक्तो पे दया सरकार हो जाये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आज तेरे भक्तो पे दया सरकार हो जाये,

लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाये,

आज तेरे भक्तो पे दया सरकार हो जाये,

काम करती है ऐसा जो कोई कर ना पाये,

बिना झाड़े के किस्मत कभी भी स्वर न पाये,

आज भरे दरबार मेरा उधार हो जाये,

लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाये,

मोरछड़ी आगे आगे ज़माना पीछे पीछे,

देख के हो जाती है ये गर्दन निचे निचे,

एक झाड़े से हर सपना साकार हो जाये,

लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाये,

ये झाड़ा मोरछड़ी का लगा दे अपने हाथो से,

करा दे पूजा उसकी श्याम मेरे हाथो से,

थामे मोर छड़ी तेरा दीदार हो जाये,

लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाये,

काम अटके जो तेरा कभी जो नैया अटके,

अगर जो गाडी तेरी खाये वनवारी झटके,

लेकर मोरछड़ी लीले असवार हो जाए,

लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।