दुनिया में डंका बाज रहा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया में डंका बाज रहा मेरे श्याम तेरी जैकारो से,

मेरे श्याम तेरी जैकारो से तेरे भक्तो की गुंजारो से,

दुनिया में डंका बाज रहा ......

बिन मांगे सब कुछ मिलता है मेरे सांवरियां सरकार से,

दुनिया से फिर क्यों मांगू मैं क्या लेना मुझे संसार से,

मैं तो झूम झूम के नाचु रे मेरी यारी हो गई श्याम से,

दुनिया में डंका बाज रहा....

जो हार के दुनिया दारी से श्री श्याम शरण में आते है,

मेरे श्याम लगाते उनको गले फिर कभी न वो गबराते है,

मेरी बाहे थामी श्याम ने है मुझे डरने की क्या बात है,

दुनिया में डंका बाज रहा

जैसी भी तेरी मर्जी हो मैं तेरी रजा में राजी श्याम,

शुभी की इतनी विनती है मेरी हर दम संग में रहना श्याम,

शुभी पे रखना अपनी दया रही भी तेरा सवाली है,

दुनिया में डंका बाज रहा ..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।