तेरा हैप्पी बर्थडे है श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा हैप्पी बर्थडे है श्याम,

हैप्पी बर्थडे है तेरा,

आज सजी है महफ़िल आये भक्त तमाम,

लाये है केक सजा कर तुमही काटो गे आकर,

आज ना मने गे हम मानेगे तुम्हे खिला कर,

भक्त तेरे है नोटी आज भांटेगे टॉफी.

मस्ती में नाचे तेरे नाम की पहन कर टोपी,

तेरे दर्श के प्यासे बेठे छोड़ के सारे काम,

तेरा हैप्पी बर्थडे है श्याम .....

फूलो का हार बनाया गुबारों से जो सजाया,

श्याम पंडाल ये सारा इतर से महकाया,

भोग छपन बनवाए तेरे लिए तोफे लाये,

दुआए देते है सब उम्र सबकी लग जाए,

कोई कमी नही छोड़ी बस तुम आ जाओ घनश्याम,

तेरा हैप्पी बर्थडे है श्याम ...

वेट नही होती अब तो काम ये जल्दी करदो,

आके दीपक के सिर पे हाथ तुम अपना रखदो,

देर न अब और लगाओ श्याम अब जल्दी आओ.

केक काटो और बांटो खाओ खुद हमे खिलाओ,

खड़ा हुआ है शर्मा कब से करके आप का ध्यान,

तेरा हैप्पी बर्थडे है श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।