कलयुग का राजा है खाटू का बाबा श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कलयुग का राजा है खाटू का बाबा श्याम,

हारे का नाम वो जापे गा जो इनका नाम,

कलयुग का राजा है खाटू का बाबा श्याम,

दुनिया सताए बिन मतलब के कैसे रटु तेरा नाम,

मेरे मर्ज की दवा है बस इनका नाम,

कलयुग का राजा है खाटू का बाबा श्याम,

हारो का ही साथ निभाते जीतू भला मैं क्यों श्याम,

दर में तुम्हारे जो हारा वही जीता श्याम,

कलयुग का राजा है खाटू का बाबा श्याम,

खाटू नगरियां जो भी आता बाबा का हो जाता है,

अच्छे कर्म मेरे होंगे मिला खाटू धाम,

कलयुग का राजा है खाटू का बाबा श्याम,

जप ले कन्हियाँ हो जा तू इनका,

डूबा भी तर जायेगा,

डूबे को हर बार तारे मेरा श्याम,

कलयुग का राजा है खाटू का बाबा श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।