सांवरियां सरकार सुन ले मेरी दरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरियां सरकार सुन ले मेरी दरकार,

भगतो के पालनहार मैं तेरी जय जय कार करू,

बाबा तेरे चरण पडू,

नीले घोड़े वाले तेरे है खेल निराले,

वो आया तेरे द्वारे उसके हो गये वारे न्यारे,

हो हारे के सहारे तेरी महिमा अप्रम पार,

सांवरियां सरकार सुन ले मेरी दरकार,

तुम कलयुग के अवतारी तुमसे है दुनिया सारी,

वो नाइयाँ कभी न टूटे जिसकी पतवार सवारी,

करते हो तुम सदा ही हम दीनो का उधार,

सांवरियां सरकार सुन ले मेरी दरकार,

राजा हो चाहे भिखारी सब तेरे दर के पुजारी,

तेरी देख छवि अति प्यारी मैं जाओ वारि वारि,

ओ सेठो के शेहनशाह मुझपर भी कर उपकार,

सांवरियां सरकार सुन ले मेरी दरकार,

जिसने भी तुझे पुकारा तूने दे दिया सारा,

पाठक तेरी शरण में अब छोड़ के जग ये सारा,

अरे नव माधव का तुमको बारम बार परनाम ,

सांवरियां सरकार सुन ले मेरी दरकार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।