तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जगह जगह मेरे श्याम धनि का डंका बाज रहा,

श्याम धनि के नाम की माला हर भक्त ही जाप रहा,

तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम आये मेरे काम बस तेरा ही ये नाम,

कोई कहे इसे हारे का सहारा कोई कहे देखो ये तो संवारा प्यारा,

मन से निकले जो नाम वो ही नाम तुम्हारा है,

कलयुग का अवतार मेरा संवारा प्यारा है,

तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम आये मेरे काम बस तेरा ही ये नाम,

चुन चुन कर सब कलियाँ लाये उन कलियों के हार बनाये,

हार बना कर श्याम के चरणों में चढ़ना है,

श्याम श्याम के नाम का जय कारा लगाना है,

तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम आये मेरे काम बस तेरा ही ये नाम,

साँचा है एक नाम तुम्हारा जो जीवन को देता किनारा,

हर सुख जीवन का सँवारे से ही पाया है,

सबके मन में दीपक सँवारे ने ही जगाया है,

तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम आये मेरे काम बस तेरा ही ये नाम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।