लव यू कन्हैया लव यू कन्हैया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लव यू मेरे यार कन्हैया,

तू भी कह दे इक वार मेरे यार कन्हैया,

लव यू कन्हैया लव यू कन्हैया,

मैं तेरे बचपन का साथी नाम सुदामा यार मेरा,

भूल गया क्या छीन के खाया था गुड़ चना जो यार तेरा,

तुझपर बाकी है ये उधार कन्हैया,

तू भी कह दे इक वार मेरे यार कन्हैया,

लव यू कन्हैया लव यू कन्हैया,

ना तुझसे धन दौलत मांगू ना चांदी ना सोना,

मुझको देदे अपने दिल में इक छोटा सा कोना,

करले मुझपे ये उपकार कन्हैया,

तू भी कह दे इक वार मेरे यार कन्हैया,

लव यू कन्हैया लव यू कन्हैया,

तू है द्वारका दीश तो मैं हु राजा अपने मन का,

मुझपर अपना रॉब चलाना न ताकत का न धन का,

मैं फकर मनमौजी दिल दार कन्हैया ,

तू भी कह दे इक वार मेरे यार कन्हैया,

लव यू कन्हैया लव यू कन्हैया,

मैं निर्धन ब्रामण तू राजा फिर भी अपनी यारी,

तू मुझको है जान से प्यारा मैं तुझपे बलहारी,

बात है सच्ची करले ऐतवार कन्हेयां,

तू भी कह दे इक वार मेरे यार कन्हैया,

लव यू कन्हैया लव यू कन्हैया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।