इतनी सी फ़रियाद मेरी याद रखना अटल माँ मेरा सुहाग रखना

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

इतनी सी फ़रियाद मेरी याद रखना,

अटल माँ मेरा सुहाग रखना

मैया जी के माथे पे बिंदिया लगी है

बिंदिया लगी है बड़ी प्यारी सजी है

बिंदिया का रंग लाल मेरे साथ रखना

अटल माँ मेरा सुहाग रखना

मैया जी के तन पे चोला रंगा है

चोला रंगा है बड़ा प्यारा सजा है

चुनरी का रंग लाल मेरे साथ रखना

अटल माँ मेरा सुहाग रखना

मैया जी के हाथो में चुड़ा डला है

चुड़ा डला है बड़ा प्यारा लगा है

चुड़े की खनकान मेरे साथ रखना

अटल माँ मेरा सुहाग रखना

मैया जी के हाथो में मेहंदी लगी है

मेहँदी लगी है बड़ी प्यारी रची है

मेहंदी वाला हाथ मेरे सिर पे रखना

अटल माँ मेरा सुहाग रखना

मैया जी के पैरो में पायल डली है

पायल डली है बड़ी प्यारी बजे है

पायल वाला पैर मेरे घर पे रखना

अटल माँ मेरा सुहाग रखना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।