बाकी दिन तो हम मांगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाकी दिन तो हम मांगे बाबा से बोल के,

लेकिन फागण में देता बाबा दिल खोल के,

यु तो हर दिन सांवरियां अपना दरबार लगाए,

जिसको जो दरकार है वो आ कर के इसे बताये,

बाकी दिन तो देता है भक्तो को तोल के,

लेकिन फागण में देता बाबा दिल खोल के,

ग्यारस के दिन तो भगतो की भीड़ है होती भारी,

श्याम धनि देता भगतो को चुन चुन बारी बारी,

रखता तिजोरी के वो खजाने खोल के,

लेकिन फागण में देता बाबा दिल खोल के,

यु तो सारे भक्तो पर अपना प्यार लुटाये,

हर ग्यारस पर आने वाले बैठे मौज उड़ाए,

सोनू लाखो वालो के बनते करड़ो रे,

लेकिन फागण में देता बाबा दिल खोल के,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।