भोले आपकी महिमा का गुणगान करेंगे

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले आपकी महिमा का गुणगान करेंगे,

सावन के महीने ये शुभ काम करे गे,

शुभ काम करेंगे तेरा नाम जपेगे,

भोले आपकी महिमा का गुणगान करेंगे

जोत आप की लेकर दर दर हम घूमे गे,

सभी सुखी हो सभी भले हो कह कर हम झूमे गे,

हम तो ये अरदास सबकी आज लगाने आये है

बाबा भोले सुन लो सबकी कहने आये है,

भोले आपकी महिमा का गुणगान करेंगे

रात आप की दिन भी आप का घट घट के तुम वासी हो,

पास है कैलाश आप का फिर भी अंतर यामी हो,

जान लेते हो जग की माया आज बताने आये है,

बाबा भोले सुन लो सबकी कहने आये है,

भोले आपकी महिमा का गुणगान करेंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।