मेरे घर भी आना ओ कान्हा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे घर भी आना, ओ कान्हा, तोहे माखन मिश्री दूँगी ll

मुझे मुरली आ के सुनना,, तोहे माखन मिश्री दूँगी,

मेरे घर भी आना, ओ कान्हा...........

रास रचाना मेरे गिरधर, मुरली बजाना मेरे गिरधर ll

राधा को संग में, मत लाना ll, तोहे माखन मिश्री दूँगी

मेरे घर भी आना, ओ कान्हा..........

माखन चुराना मेरे गिरधर, मटकी गिराना मेरे गिरधर ll

दाऊ को संग में मत लाना ll, तोहे माखन मिश्री दूँगी

मेरे घर भी आना, ओ कान्हा........

यमुना पे आना मेरे गिरधर, गऊएँ चराना मेरे गिरधर

बाबा को संग में मत लाना ll, तोहे माखन मिश्री दूँगी

मेरे घर भी आना, ओ कान्हा...........

अपलोड करता-अनिल भोपाल बाघीओ वाले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।