राधा नाम गाते गाते मेरी उम्र बीत जाये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा नाम गाते गाते मेरी उम्र बीत जाये,

मुझे मौत भी जो आये चौकठ पे तेरी आये,

राधा नाम गाते गाते मेरी उम्र बीत जाये,

जीवन की सारी खुशिया राधा नाम पर लुटा दू,

तेरी एक नजर पे श्यामा सारा जीवन बिता दू,

तेरे नाम का जो पगल वो हमेशा मुस्कुराये,

राधा नाम गाते गाते मेरी उम्र बीत जाये,

मैं हु तेरा दीवाना मेरी आरजू यही है,

राधा नाम पे झुके सिर येही मेरी बंदगी है,

तुझे इस कदर मैं चाहु तू खुद को भूल जाये,

राधा नाम गाते गाते मेरी उम्र बीत जाये,

दिल की यही तमना सुन लो श्यमा प्यारी,

बरसाने में रहु मैं चढ़ी रहे खुमारी,

ब्रिज का बच्चा बच्चा राधा नाम गुण गुनाये,

राधा नाम गाते गाते मेरी उम्र बीत जाये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।