तू सहारा हारो का है सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करे विश्वाश किस पर हम यहाँ सब लोग झूठे है,

सुन रहा है न सांवरे,

सभी के चेहरों पर बाबा यहाँ नकली मुखोटे है,

इक तू सच्चा है मेरे सांवरे,

गैर नाते है सभी संसार के,

तू सहारा हारो का है सांवरे,

आ गया मैं भी सब कुछ हार के,

हमारे दिल से वो खेला जिसे दिल ने कहा अपना,

मेरे अपनों ने ही तोडा मेरे जीवन का हर सपना,

होठो में फर्याद आँखों में नमी,

भर के आया हु तेरे दरबार में,

तू सहारा हारो का है सांवरे,

आ गया मैं भी सब कुछ हार के,

उसे अपनया है तुमने जिसे सब ने ठुकराया है,

हज़ारो के मुकदर को तुम्ही ने तो बनाया है,

शर्मा की किस्मत तुम्हारे हाथ में,

सांवरे उसको भी अब सवार दे,

तू सहारा हारो का है सांवरे,

आ गया मैं भी सब कुछ हार के,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।