आया है सावन बोल बम बोल बम

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

आया है सावन बोल बम बोल बम,

नाचे महादेव छम छमा छम,

कावड़ लेकर आये गे शिव शम्भू मनाये गे,

काशी में जल चढ़ाये गे,

आया है सावन बोल बम बोल बम,

तुझसा नहीं है कोई जगत में तेरी शान निराली है,

देवो के देव महादेव तुम तुमसे न भल शाली है,

भाजे है डमरू डम डम डमा डम,

भांग का गोला शान है हर दम

कावड़ लेकर आये गे शिव शम्भू को मनाये गे,

काशी में जल चढ़ाये गे,

आया है सावन बोल बम बोल बम,

जटा से गंगा धार बहे और माथे चंदा सोहे है,

नीलकंठ तेरा रूप अनोखा सबके मन को मोहे है,

काशी है तेरी बोल बम बोल बम,

देवघड है तेरा बोल बम बोल बम

कावड़ लेकर आये गे शिव शम्भू को मनाये गे,

देवघड में जल चढ़ाये गे,

आया है सावन बोल बम बोल बम,

रोक सके न दुश्मन हम को तेरे दर्शन पाएंगे,

अमर नाथ की टेडी चढाई पैदल चढ़ कर आएंगे,

शक्ति है तेरी बोल बम बोल बम भक्ति है तेरी बोल बम

कावड़ लेकर आये गे शिव शम्भू को मनाये गे,

अमरनाथ में जल चढ़ाये गे,

आया है सावन बोल बम बोल बम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।