मौत शिरडी में आये मुझे साई जी ये वचन चाहिए

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

माल और दौलत की हसरत नहीं और नहीं मुझको धन चाहिए,

मौत शिरडी में आये मुझे साई जी ये वचन चाहिए,

जब मुसीबत का सामना साई,

उस दम मुझे थामना कष्ट संकट की जब हो गद्दी,

आप की ही शरण चाहिए,

फूल कलियों ने मांगी दुआ ये तमना है परमात्मा,

एह प्रभु जिस घडी हम खिले हम को शिरडी चमन चाहिए,

साई जी ये वचन चाइये...

जिस घडी अंत होगा मेरा मुझको दर्शन मिले आपका,

जिसमे बाबा हो सूरत तेरी मुझको साई वो मन चाहिए,

साई जी ये वचन चाइये...

बाबा सब पे मेहरबान है हर जगह साई भगवन है,

साई मंदिर यहाँ भी मिले करना उनको नमन चाहिए,

साई जी ये वचन चाइये...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।