गजानन कर दो बेडा पार

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं,

तुम्हे मनाते हैं गजानन तुम्हे मनाते हैं,

सबसे पहले तुम्हें मनावें, सभा बीच में तुम्हें बुलावें,

गणपति आन पधारो हम तो तुम्हें बुलाते हैं ,

आओ पार्वती के लाला, मूषक वाहन सूंड सुन्दाला,

जपें तुम्हारे नाम की माला ध्यान लगाते हैं,

उमापति शंकर के प्यारे, तू भक्तों के काज सँवारे,

बड़े बड़े पापी तारे जो शरण में आते हैं ,

लड्डू पेडा भोग लगावें, पान सुपारी पुष्प चढावें,

हाथ जोड़ कर करें वंदना शीश झुकाते हैं,

सब भक्तों ने तेर लगाई, सबने मिलकर महिमा गाई,

रिद्धि सिद्धि संग ले आओ हम भोग लगाते हैं,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।