कहना मत बाबा ये सबके सामने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कहना मत बाबा ये सबके सामने,

आता हु मै तुमसे मांगने,

जो जान वो जायेगे मेरी हसी उड़ाए गे,

कहना मत बाबा ये सबके सामने.......

धन और दौलत तो खेल है नसीब का,

लाज ही तो होता है गहना गरीब का,

जो लाज गवाए गे तो फिर कहा जायेगे,

कहना मत बाबा ये सबके सामने....

अपने समझते की मैं ही घर चला रहा,

जाने गे अगर वो की मांग के मैं ला रहा,

वो ऊँगली उठाये गे मेरा मान घटाए गे,

कहना मत बाबा ये सबके सामने आता हु मै तुमसे मांगने

मेरे रोज आने पर हो कोई सवाल तो,

कह देना मिलने बुलाया तूने लाल को,

सब चुप हो जायेगे हम खुश हो जाये गे,

कहना मत बाबा ये सबके सामने आता हु मै तुमसे मांगने

सोनू अकेला नहीं मैं इस जहां में मेरे जैसे लाखो ही आते तुमसे मांग ने,

जो मांग ने आये गे वो येही चाहे गे,

कहना मत बाबा ये सबके सामने.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।