भोले तेरा नाम सुबहो शाम मैं लेते गुजारु

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले तेरा नाम सुबहो शाम मैं लेते गुजारु,

भक्ति तेरी ऐसी नशा है छोड़े से ना छूटे मैं लेते गुजारु,

भोले तेरा नाम सुभो शाम मैं लेते गुजारु,

गंगा धर बाबा तू कैलाशी,

सारा जग झूठा एक तू अविनाशी,

धरु तेरा ध्यान सुबहो शाम मैं तुझको पुकारू,

भोले तेरा नाम सुभो शाम मैं लेते गुजारु,

अदि गुरु है तू है शिव दानी,

किस विदी पाउ तुझको चार दिन की ये ज़िंदगानी,

छोड़ सारे काम तेरे धाम को वापिस जाऊ

भोले तेरा नाम सुभो शाम मैं लेते गुजारु,

काल का तू काल कहावे महा काल सब नाम धरा वे.

तेरी शरणागत हो भोले मारकंड नव जीवन पावे,

जपके तेरा नाम सुबहो शाम नाइयाँ पार उतारू.

भोले तेरा नाम सुभो शाम मैं लेते गुजारु,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।