मंदिर सजा के रखना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आजा आजा सांवरियां आजा,

मंदिर सजा के रखना

दीपक जला के रखना,

आएंगे श्याम मेरे पलके विशाये रखना

चुन चुन के फूल गलियां गजरा बड़ा बनाना,

करे प्यार श्याम तुम से तुम झूम झूम गाना,

इतर लगा के रखना सिर को झुका के रखना,

आएंगे श्याम मेरे पलके विशाये रखना

बन ठन के तुम भी आना संग में सभी को लाना,

बड़े श्याम भक्त जग में उनको प्रणाम करना,

सेवा बनाये रखना पूजा बनाये रखना,

आएंगे श्याम मेरे पलके विशाये रखना

ग्यारस की रात की है महिमा बड़ी निराली,

कीर्तन करे गा तो ये भर देगा झोली खाली,

बाबू लाल का ये कहना श्री श्याम को रिझाना,

आएंगे श्याम मेरे पलके विशाये रखना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।