साईं तुम्हारे नाम से गुजारा हमारा

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

साईं तुम्हारे नाम से गुजारा हमारा,

रहे हमेशा हम भक्तो के सिर पे हाथ तुमहरा,

साईं तुम्हारे नाम से गुजारा हमारा,

स्वार्थ के संसार में कितना मुझे सताया,

शरण तुम्हारी जो पड़ा तुमने गले लगाया,

उतर गया प्यासे जीवन में बन के जीवन धारा,

साईं तुम्हारे नाम से गुजारा हमारा...

माझी के बिन नैया चलती दम पे तेरे,

बिन बोले तू साईं हरता दुखड़े मेरे,

बीच भवर में अटके नैया तो देता तू ही किनारा,

साईं तुम्हारे नाम से गुजारा हमारा....

साईं तेरे चरणों में हर पल रहे ठिकाना,

भूल अगर हो जाये बाबा उसे भुलाना,

तेरी किरपा बनी रहे गी ये विश्वाश हमारा,

साईं तुम्हारे नाम से गुजारा हमारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।