हम तुम्हारे है कांवरियां शिवम्

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

हम तुम्हारे है कांवरियां शिवम्.

दर्शन बिना अब तो ना रुके गे कदम चलते जाये गे कदम,

हम तुम्हारे है कांवरियां शिवम् ....

भक्ति का मौसम छाया है मन में,

लेकर कावर हम निकले सावन में,

भोले बाबा त्रिपुरारी है शरण में हम तुम्हारी,

जगा दो मेरे कर्म,

हम तुम्हारे है कांवरियां शिवम्

ना बिना तेरे कोई अपना है,

तेरा दर्शन हो बस ये सपना है,

तुझको गंगा जल चढ़ा के,

तेरे दर्शन भोले पा के नाचे गे छम छमा छम,

हम तुम्हारे है कांवरियां शिवम् ....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।