दया कर महावीर हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन कृष्ण भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मारुती नंदन असुर निकंदन,

दो भक्तो पर ध्यान,

दया कर महावीर हनुमान,

जय जय सिया राम जय जय सियां राम,

माँ अंजनी के पुत्र लाडले राम के आगेया कारी,

भक्तो में माँ भक्त अनोखे लाल लंगोटे धारी,

बाला पन में खेलत खेलत मुँह में ले ली भांग,

दया कर महावीर हनुमान....

संकट काटे राम लखन में जब जब विपता आई,

तीन लोक चौदह भुवनो ने तेरी महिमा गाई,

अजर अमर हो मात सिया से पाया ये वरदान,

दया कर महावीर हनुमान......

संकट मोचन नाम तिहारो संकट दूर भगाओ,

लियो शरणो दास आप को बिगड़ियाँ काम बनाओ,

हे दुःख बन जन मारुती नंदन उची तेरी शान ,

दया कर महावीर हनुमान......

सालसार मेहँदी पुर वाले बजरंगी बलकारी,

श्री राम का बनु दीवाना वर दे शिव अवतारी,

राम भक्त तुझे भक्त पुकारे नंदू करे गुण गान,

दया कर महावीर हनुमान,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।