बम बम बोल सारा हिंदुस्तान रे

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

बम बम बोल सारा हिंदुस्तान रे,

भोला शंकर है भक्तो की जान रे,

देश विदेश में धूम मची है,

भोला है सबसे महान रे,

बम बम बोल सारा हिंदुस्तान रे....

क्या बंगाली क्या गुजराती,

क्या है पंजाबी रे क्या है मराठी,

हरा बरा हरषा देश रहा है,

बर्फानी बाबा कुमार रे,

बम बम बोल सारा हिंदुस्तान रे,

चारो दिशाओ में भोले की चर्चा,

बम बम कहने का लागे गा खर्चा,

नाम बड़ा अनमोल है शिव का उची है शिव की शान रे

बम बम बोल सारा हिंदुस्तान रे,

राजू भी हरी पूरियां बोले,

श्रद्धा से गाता है पंकज न ढोले ,

जटा धरी के सांप गले में शिव की है पहचान रे,

बम बम बोल सारा हिंदुस्तान रे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।