सांवरे तेरी सूरत निहारूं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे तेरी सूरत निहारूं,

कब कृपा होगी तेरी ना जानूं,

नाथ तुम हो बडे ही दयालू,

एक नजर श्याम दीनों पे डालो,

सांवरे....

बीता जाए ऐ जीवन कन्हइया,

बीच मंझधार में मेरी नइया,

अपने चरणों में थोडी जगह दो,

आओ भक्तों को अपने बचा लो,

सांवरे....

मन ऐ मंदिर बने नाथ तेरा,

दरश पाऊं तेरा नित कन्हइया,

मन में अनुराग भक्ती जगा दो,

हे दया सिंधु करूणा लुटा दो,

सांवरे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।