मुझे अपना प्यार दे दो करुना मयी राधे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे अपना प्यार दे दो करुना मयी राधे

करुना मयी कृपा मयी मेरी दया मयी राधे

मुझे अपना प्यार दे दो करुना मयी राधे

तेरे प्यार के सहारे यूँ चल रहा है जीवन

निश्काम भक्ति दे दो करुना मयी राधे

तुमसे बिछड के राधे दर दर भटक रही हूँ

थोडा सहारा दे दो करुना मयी राधे

ठुकराया है जहाँ ने, तुम ही मुझे संभालो

इतनी विनय हमारी करुना मयी राधे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।