आओ चलें शिव जी के द्वारे

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

आओ चलें शिव जी के द्वारे,

हर हर महादेव, बोल जयकारे,

बोल जयकारे सब बोल जयकारे,

शिव चंद्रभाल शीश गंग धारे,

हर हर महादेव बोल जयकारे,

आओ चलें शिव जी के द्वारे,

हर हर महादेव बोल जयकारे,

गुर पितु मातु महेस भवानी,

प्रनवउँ दीनबंधु दिन दानी,

शिव भव से पार उतारें,

हर हर महादेव बोल जयकारे,

आओ चलें शिव जी के द्वारे,

हर हर महादेव बोल जयकारे ,

कलि बिलोकि जगहित हर गिरिजा,

साबर मंत्र जाल जिन्ह सिरिजा,

शिव बिगड़े भाग्य सवारें,

हर हर महादेव बोल जयकारे,

आओ चलें शिव जी के द्वारे

हर हर महादेव बोल जयकारे,

रामकथा मुनिबर्ज़ बखानी,

सूनी महेस परम सुख मानी,

शिवजी को राम अति प्यारे,

हर हर महादेव बोल जयकारे,

आओ चलें शिव जी के द्वारे,

हर हर महादेव बोल जयकारे,

आभार: ज्योति नारायण पाठक

वाराणसी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।