सहारा मुझे तेरे नाम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ मेरे खाटू वाले श्याम बिहारी सहारा मुझे तेरे नाम का,

दूजा और नहीं कोई गवारा सहरा मुझे तेरे नाम का,

मेरे मुरली वाले श्याम बिहारी सहारा मुझे तेरे नाम का,

तुझबीण जीना कैसा जीना,

तेरी चौकठ मेरा ठिकाना,

कही और न दूजा किनारा,

सहरा मुझे तेरे नाम दा,

मेरे मुरली वाले श्याम बिहारी सहारा मुझे तेरे नाम का,

तेरे नाम की लगन लगाईं,

तब तेरे दर्श की मंजिल पाई,

मेरी सांसो का बोले इक तारा,

सहरा मुझे तेरे नाम दा,

मेरे मुरली वाले श्याम बिहारी सहारा मुझे तेरे नाम का,

हस्ते हस्ते हर गम सहना,

राजी तेरी रजा में रहना,

तूने मुझको सिखाया है बाबा,

सहरा मुझे तेरे नाम दा,

मेरे मुरली वाले श्याम बिहारी सहारा मुझे तेरे नाम का,

अपनों ने ये मान लिया है,

मैंने भी ये जान लिया है,

तू है हारे हुयो का सहारा,

सहरा मुझे तेरे नाम दा,

मेरे मुरली वाले श्याम बिहारी सहारा मुझे तेरे नाम का,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।