हरि आ जाओ एक बार

गिरधर महाराज
विष्णु भगवान भजन विष्णु भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

मेरा छोटा सा संसार,हरि आ जाओ एक बार ।

हरि आ जाओ हरि आ जाओ,मेरी बिगड़ी आज बना जाओ ॥

मेरा छोटा सा संसार....

लाखों को दरश दिखाया है,प्रभु मुझको क्यों तरसाया है ।

ये कैसी तुम्हारी माया है,नित बहती है असुवन धार ।।

हरि आ जाओ एक बार,मेरा छोटा सा संसार....

जब याद तुम्हारी आती है,तन मन की सुध बिसराती है ।

रह रह के मुझे तड़पाती है,अब दर्शन दो दातार ।

हरि आ जाओ एक बार,मेरा छोटा सा संसार....

स्वर- गिरधर महाराज

भाटापारा छत्तीसगढ़

मो.9300043737

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।