आयो मेरो श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आयो मेरो श्याम हम तो प्यार से रिजाये गये,

हम मिल कर खाटू जायेगे आयो मेरो श्याम,

हारे का सहारा वो है श्याम हमारा वो,

वो सबके साथ है,

सूंदर सा द्वारा है देवो में न्यारा है,

दीनों का नाथ है,

प्रेम से मिल कर जय जय कार हम लगाएगे,

हम मिल कर खाटू जायेगे आयो मेरो श्याम

दर इसके जो आता बिन मांगे वो पाता ये लाख दातार है,

बन जाते बिगड़े काम बोले जो जय श्री श्याम,

ये पालन हार है,

इसकी किरपा से हम जीवन में सब पाएंगे,

हम मिल कर खाटू जायेगे आयो मेरो श्याम

तुम से ही सांवरिया मेरी ज़िंदगानी है,

मेरा विश्वाश है हर लेता दुःख सारे और देता सुख सारे,

तू हर पल पास है,

नाचे हम सारे बाबा तुझको भी नचाये गे,

हम मिल कर खाटू जायेगे आयो मेरो श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।