हमारे घर में भी रोटी तेरे खाटू से आती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमारे घर में भी रोटी तेरे खाटू से आती है,

ख़ुशी छोटी सी भी छोटी तेरे खाटू से आती है,

हमारे घर में भी रोटी तेरे खाटू से आती है,

तू खर्चा भेजता बाबा मेरा चलता गुजारा है,

मेरा परिवार डूबा था श्याम तुमने उबारा है,

तेरी चोकठ से हर ग्यारस पूरी तन्खा भी आती है,

ख़ुशी छोटी सी भी छोटी तेरे खाटू से आती है,

हमारे घर में भी रोटी तेरे खाटू से आती है,

तुम्हारे ही भरोसे पे मेरा हर काम है बाबा,

मेरी हार का साथी तुम्हारा नाम है बाबा,

मेरे परिवार को हर पल तुम्हारी याद आती है,

ख़ुशी छोटी सी भी छोटी तेरे खाटू से आती है,

हमारे घर में भी रोटी तेरे खाटू से आती है,

बदौलत आप की बाबा बड़ी इतनी कदर मेरी,

मेहरबानी तुम्हारी है गिरी मुझपे नजर तेरी,

तेरा उपकार सोनी पर सांवरियां गीत गाती है,

ख़ुशी छोटी सी भी छोटी तेरे खाटू से आती है,

हमारे घर में भी रोटी तेरे खाटू से आती है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।